ट्वेल्थ फेल Fail हिंदी उपन्यास
कुछ दिन पहले मैने अनुराग पाठक सर की, ट्वेल्थ fail ये उपन्यास Amazon से मंगवाई थी। ये किताब मैंने बहुत दिल से पढ़ी। बहुत अच्छी किताब हैं। मैं सच मे बहुत प्रेरित हुवा हूँ। किताब पढ़ने के पहले, मेरे मन मैं निराश परिस्थितियों के घने बादल छाये हुवे थे अब लेखक के शब्द पढ़ने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूँ। मैं सच कह रहा हूँ ये किताब पढ़कर कोई भी छात्र ज़िन्दगी मैं हार मानेंगा नही। ये किताब मनोज कुमार शर्मा सर (IPS) इनके जीवन के संघर्ष पर आधारित हैं।
मनोज सर के जीवन का खूबसूरत कथन अनुराग सर ने किया है। 12 fail हुवे लड़के ने किस तरीके से आईपीएस होने तक संघर्ष किया। घर मैं कोई उत्पन्न का साधन नही था ऐसे विपरीत परिस्थितियों मैं आईपीएस होने तक का उनका सफर अनुराग सर ने अद्भुत लेखन के बल पर किताब मैं क़ैद किया हैं। 12 fail को अगर एक शब्द मैं बया कर सकता हूँ तो वह होंगा, झुझते हुवे नौजवान की यशस्वी कहानी। बहुत अच्छी उपन्यास हैं। सब ने पढ़नी चाहिए। कल रात मैंने अनुराग सर के साथ बातचीत की, मुझे बहुत अच्छा लगा। सच कह रहा हूँ ये किताब पढ़ने के बाद हर किसी नौजवान को यह प्रेरित करने का जज़्बा रखती हैं। अनुराग सर ने बताया कि, यह किताब granthali प्रकाशन से पत्रकार संदीप काले सर ने यह मराठी भाषा मैं अनुवादित कियी हैं। अनुराग सर मैं तहेदिल से आपको शुक्रिया कहना चाहता हूँ, की इतनी अच्छी उपन्यास आपने हम जैसे, युवाओं के सामने रखी सर। बहुत बहुत शुक्रिया सर।
पाठक,
प्रतीक कुकडे.



Comments
Post a Comment